- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
उज्जैन के मंदिरों में आज मध्य रात्रि में मनेगा भगवान भैरव का जन्मोत्सव
उज्जैन। अगहन कृष्ण अष्टमी पर आज मध्य रात्रि 12 बजे भगवान भैरव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पकवानों का महाभोग लगाकर आरती की जाएगी। कालभैरव, विक्रांत भैरव, आताल पाताल भैरव व अन्य मंदिरों में उत्सव मनाया जा रहा है। कालभैरव मंदिर में सुबह भैरव सहस्त्र नामावली से अभिषेक व पूजन के पश्चात भगवान का शृंगार किया गया। रात को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी।
रात्रि में महाप्रसादी का आयोजन होगा। महापर्व पर मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की गई है। उज्जैन के विक्रांत भैरव मंदिर में सुबह आह्वान आरती हुई इसके बाद रुद्राभिषेक एवं सुंदरकांड होगा। दोपहर में भगवान का चोला शृंगार किया जाएगा। रात्रि 11 बजे हवन तथा रात 12 बजे महाआरती की जाएगी।
सिंहपुरी स्थित आताल पाताल भैरव मंदिर में तीन दिनी आयोजन हो रहे हैं। मंगलवार सुबह 14 ब्राह्मणों द्वारा आताल पाताल भैरव का लघुरूद्र अभिषेक किया गया। रात 12 बजे महाआरती की जाएगी।
बुधवार शाम 7 बजे आताल पाताल भैरव की सवारी निकलेगी। भगवान महाभैरव शाही ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण करेंगे। गुरुवार शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद कन्या व बटुक भोजन होगा।
छप्पन भैरव को लगेगा 1621 प्रकार की सामग्री का भोग
भागसीपुरा स्थित श्री छप्पन भैरव मंदिर में श्री कालभैरव अष्टमी पर महामहोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह अभिषेक पूजन तथा विशेष शृंगार हुआ। शाम 6 बजे भगवान को 1621 प्रकार का भोग लगाया जाएगा। रात 12 बजे 181 दीपों से महाआरती की जाएगी। शाम 7 बजे चलित भंडारा होगा। इंदौर व उज्जैन के भक्तों द्वारा तैयारी की इसकी तैयारी की गई है।