- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
उज्जैन के लिए अच्छी खबर….22 मरीजो ने जीती कोरोना से जंग
उज्जैन । आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से कोरोना से पीड़ित 22 मरीजों को नवागत कलेक्टर आशीष सिंह की उपस्थिति में डिस्चार्ज किया।
डिस्चार्ज होने वाले व्यक्ति खुशी-खुशी अस्पताल के वाहनों से अपने घरों के लिये रवाना हुए। कलेक्टर ने डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों से कहा कि सावधानी बरतें, डरने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन का पालन किया जाये। उपस्थित सेवकों से कलेक्टर ने कहा कि भर्ती मरीजों की दिल से सेवा करें, उपचार करें और अनन्त दुआएं लें।
स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजों ने एक स्वर में कहा कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की दुरूस्त होती व्यवस्था एवं उपचार का नतीजा है कि वे आज कोरोनामुक्त होकर घर जा रहे हैं।
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से आज मंगलवार 5 मई को डिस्चार्ज हुए मरीजों में 50 वर्षीय मेहरून्नीसा, 36 वर्षीय मांगीलाल, 66 वर्षीय राजेन्द्र आर्य, 26 वर्षीय अर्श दारान, 29 वर्षीय हैदर खान, 42 वर्षीय निजामुद्दीन, 35 वर्षीय शंभुलाल, 80 वर्षीय राधेश्याम, 50 वर्षीय मोहनलाल, 18 वर्षीय रूबिया, 45 वर्षीय शकील, 25 वर्षीय इरफान, 16 वर्षीय जाबुर अहमद, 37 वर्षीय भारतसिंह, 61 वर्षीय पदम सिरोले, 60 वर्षीय कुसुम जैन, 11 वर्षीय मिजतायब, 26 वर्षीय अजीज जीनवाला, 16 वर्षीय सावेद अली, 25 वर्षीय अमीन, 40 वर्षीय नासीर शाह और 19 वर्षीय अमान मुल्तानी हैं।