- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
उज्जैन को ‘Best city in citizen participation’ अवॉर्ड
देश के 10 बड़े नगरों में पाया प्रथम स्थान महापौर-आयुक्त ने ग्रहण किया पुरस्कार
उज्जैन। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणामों की घोषणा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति की गई। जिसमें उज्जैन शहर को एक लाख से अधिक नागरिक सहभागिता में बेस्ट सिटी इन मैक्सिमम सिटीजन पार्टिसिपेशन अवार्ड प्राप्त हुआ।
शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, अपर आयुक्त आदित्य नागर, उपायुक्त संजेश गुप्ता को यह अवार्ड आवासन एवं शहरी कार्य केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी, राज्यमंत्री कौशल किशोर, सचिव मनोज जोशी द्वारा प्रदान किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में उज्जैन को नागरिकों की सहभागिता (बेस्ट सिटी इन सिटीजन पार्टिसिपेशन) देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय यह भी है कि उज्जैन ने प्रदेश में अपनी श्रेणी में द्वितीय स्थान तथा देशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया है।