- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
उज्जैन घूमने आए थे दो छात्र, परिजन से झूठ बोला पुलिस ने पूछा तो बताया- शिप्रा में डूब गया दोस्त
उज्जैन :- उज्जैन घूमने आए दो छात्रों में से एक की शिप्रा में डूबने से मौत हो गई। साथी छात्र चुपचाप घर इंदौर लौट गया। दोस्त के परिजन से भी झूठ बोल दिया। बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कि तो बताया कि साथी की मौत हो गई है।
मामला एक दिन पहले का है। इंदौर के 11वीं के छात्र प्रज्ज्वल उर्फ चिंटू पिता हरि सोलंकी और प्रदीप पटेल रविवार को उज्जैन आए। यहां उन्होंने शिप्रा में स्नान किया। स्नान के दौरान चिंटू नदी में डूब गया। प्रदीप उसे बचा नहीं सका। उसने कपड़े पहने और बगैर किसी को बताए इंदौर चला गया। इंदौर के रामानंदनगर के घर में जब शाम तक चिंटू नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने प्रदीप से पूछताछ की। प्रदीप ने झूठ बोलते हुए कहा कि हम तो दोपहर तक साथ थे, इसके बाद वह कहां गया पता नहीं। परिजन ने इंदौर के चंदननगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार सुबह प्रदीप से पूछताछ की। प्रदीप ने पुलिस को सारी घटना बता दी।
इधर सोमवार सुबह नृसिंह घाट के पुल के नीचे चिंटू की लाश मिली। महाकाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे दफना दिया। दोपहर बाद चिंटू के परिजन उज्जैन पहुंचे। उन्होंने शव दफनाने पर नाराजगी जताई। अब मंगलवार को एसडीएम की अनुमति के बाद शव निकालकर परिजनों के सुपरत किया जा सकेगा।