- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
उज्जैन जिले में 25 जनवरी तक ही आ जाएगा तीसरी लहर का पिक
रोक सके तो रोक ले उज्जैनवासी-केवल तीन उपाय है उनके पास
उज्जैन।शहर और जिले में जिस प्रकार से कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। यह पूर्व संभावित था। अंतर सिर्फ इतना है कि उज्जैन जिले में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 10 फरवरी तक आना था,जोकि अब 25 जनवरी तक आ जाएगा। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ जिलेवासी
जिम्मेदार हैं।
कोरोना वायरस, डेल्टा वेरिएंट और अब ओमिक्रान वायरस पर विदेशों में आनेवाले पिक, देश में आ रहे पिक और जिले की स्थिति पर लगातार शोध कर रहे डॉ.संजीव कुमरावत ने अक्षरविश्व के माध्यम से पूर्व में पहली ओर दूसरी लहर के समय जो दावा किया था, वह खरा उतरा। डॉ.संजीव कुमरावत ने पुन: दावा किया है कि पूर्व में उज्जैन में कोरोना के जो पिक आए, जिस प्रकार पिक आने से पूर्व मरीज बढ़े, उसे देखते हुए तथा गत 15 दिनों में उज्जैन जिले में जिस प्रकार से मरीज का प्रतिशत बढ़ रहा है, उस अनुसार उज्जैन जिले में और खासकर उज्जैन शहर में कोरोना का पिक 25 जनवरी तक आ जाएगा।
डॉ.कुमरावत ने दावा किया कि यह पिक 10 फरवरी तक चलेगा ओर उसके बाद उतरना शुरू हो जाएगा। 25 फरवरी तक कोरोना के मरीज औसत प्रतिदिन 10 पर आ जाएगा। उन्होने बताया कि देश-दुनिया में ओमिक्रॉन के पिक और उज्जैन जिले में आए पूर्व के दो पिक का औसत डेढ़ माह का रहा। मार्च माह में सारी स्थितियां सामान्य हो जाएगी।
तीन सावधानी-तीसरी लहर से भी हो जाएगा बचाव
डॉ.संजीव कुमरावत ने कहाकि पूरे विश्व में सिर्फ तीन सावधानियों पर जोर दिया जा रहा है। मॉस्क-डिस्टेंस और सेनेटाईज। इन्ही बातों का ध्यान आम आदमी रखे। दिनचर्या भी जारी रहेगी और सबकुछ सामान्य होता
चला जाएगा।