- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन ट्रेन अपडेट:आज से 28 अक्टूबर इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर तक ही चलेगी
इंदौर से जोधपुर के बीच उज्जैन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आज से जोधपुर तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन 10 दिनों तक इंदौर से जयपुर के बीच ही चलेगी। दरअसल जोधपुर रेल मंडल के डेगाना-फुलेरा ट्रैक के बीच पटरियों काे डबल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है।
इस वजह से उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन का रूट छोटा कर दिया है। इंदौर से जयपुर के बीच यह ट्रेन अपने निर्धारित समय और रूट पर चलेगी। यह असर जयपुर से जोधपुर जाने वाली अन्य ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इन जोधपुर से जयपुर के बीच टिकट करा चुके यात्रियों को टिकट कैंसल कराने पर रेलवे की ओर से रिफंड किया जाएगा।
ऐसे समझें टाइम टेबल –
02460 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस – 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जयपुर तक ही जाएगी। यह ट्रेन उज्जैन सुबह 7.40 बजे पहुंचती है।
02459 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस – जयपुर से चलकर इंदौर आएगी। यह ट्रेन शाम 7.10 बजे उज्जैन पहुंचती है।