- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन दर्शन करने आए इंजीनियरिंग छात्र की नृसिंह घाट पर डूबने से मौत
उज्जैन | इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला युवक दोस्तों के साथ सुबह उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां सुबह नृसिंह घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूब गया जिसे निकालने के लिये होमगार्ड व तैराकों की टीम पहुंची। लक्ष्य पिता संदीप निगम निवासी खरगोन इंजीनियरिंग का छात्र था और इंदौर में रहकर पढ़ाई करता था। लक्ष्य सुबह इंदौर से दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां करीब 11 बजे लक्ष्य अपने दोस्तों के साथ नृसिंह घाट पर नहाने पहुंचा और गहरे पानी में डूब गया।
दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी लेकिन लक्ष्य गहरे पानी से बाहर नहीं आ पाया जिसके बाद पुलिस, होमगार्ड व गोताखोरों को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद महाकाल थाने के आरक्षक मुकेश मीणा ने बताया कि लक्ष्य गहरे पानी में डूबा है जिसे निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।