- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम को पहले दी गाली, फिर दी धमकी
उज्जैन में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यवहार
उज्जैन. प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के अब तक 21 नए मामले सामने आए हैं। वहीं उज्जैन में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, उज्जैन के बिलोटीपुरा इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना जांच करने पहुंची थी। इस दौरान यहां के स्थानीय लोगों ने संक्रमण संबंधित कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। इसके अलावे उन लोगों टीम के गाली गलौच किया और पथराव करने की धमकी भी दी।
प्रदेश में अब तक 274 केस
प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 274 मामले सामने आए है। जिसमें इंदौर में सबसे अधिक 160 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 18 लोगों की इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। मरने वालों में से 13 लोग इंदौर, दो उज्जैन और एक-एक छिंदवाड़ा, भोपाल और खरगोन का मरीज शामिल हैं।