- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
- अक्षय तृतीया पर ‘राम’ नाम के बेलपत्र से सजे महाकाल: तड़के पट खुलते ही गूंज उठा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन!
- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
उज्जैन में कोरोना विस्फोट:पहली बार एक ही दिन में 123 नए पॉजिटिव, इनमें 111 तो शहर के ही
जिले में कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मंगलवार रात आए हेल्थ बुलेटिन में 1279 सैंपलों की जांच में से 123 पॉजिटिव पाए गए। कोरोना काल में यह एक दिन में मिले नए संक्रमितों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले अधिकतम एक ही दिन में 98 पॉजिटिव रविवार को आए थे।
चिंताजनक बात है कि इन 123 में से 111 रोगी तो सिर्फ उज्जैन के ही हैं। 2 बड़नगर, 3 नागदा, 4 तराना, 1 खाचरौद और 2 घट्टिया के हैं। इधर इस दिन स्वस्थ होने पर 74 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस तरह एक्टिव रोगियों की संख्या 976 हो गई थी। इनमें 499 रोगी लक्षण वाले हैं और 477 रोगी बगैर लक्षण के हैं।
866 नए मरीज, 4 की मौत, उधर मंगलवार को इंदौर में कोरोना मरीजों ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया, 866 नए मरीज मिले, जबकि 4 की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 6281 पर पहुंच गया।