- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए
उज्जैन। कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। खास बाद तो यह कि इसमें से एक पॉजिटिव तो फरीदाबाद का युवक हैं। वह उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया था। मंदिर के बाहर कोविड सेंटर पर कराए गए उसके टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद इसकी जानकारी फरीदाबाद प्रशासन को दी गई है।
महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए उत्तरप्रदेश के फरीदाबाद से आया युवक संक्रमित मिला। युवक दर्शन कर वापस लौट चुका है। उसने महाकाल मंदिर के बाहर टेस्ट करवाया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है।
युवक अपने परिचितों के साथ सोमवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आया था। युवक ने टेस्ट करवाने के दौरान केवल अपना नाम व पते के स्थान पर फरीदाबाद लिखवाया था। अब युवक मोबाइल फोन नहीं उठा रहा है। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. रौनक एलची के अनुसार मरीज का नाम व उसका मोबाइल नंबर फरीदाबाद प्रशासन को भेज दिया गया है।
विदेश से लौटी महिला की रिश्तेदार संक्रमित
मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार तीन पॉजिटिव मरीजों में से दो मरीज उज्जैन के ही रहने वाले है। एक मरीज दो दिन पूर्व स्काटलैंड से लौटी संक्रमित महिला की रिश्तेदार है। महिला गोपालपुरा क्षेत्र में रहती है। वहीं दूसरे संक्रमित सिंधी कालोनी में रहते है तथा पलसोडा मकड़ावन में सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वह दो दिन से बीमार थे।