- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत
उज्जैन। जिला अस्पताल के आईसीयू में बुधवार रात्रि शाजापुर जिले की एक महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई। परिजनों का दावा है कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी। वहीं नौडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया ने कहा कि महिला की जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। वह कोरोना संदिग्ध थी।
पश्चात कोरोना प्रोटोकाल के साथ चक्रतीर्थ पर इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने दावा किया कि मृतका कोरोना पॉजिटिव थी। अंतिम संस्कार भी कोरोना प्रोटोकाल के साथ किया गया।
एक और महिला गंभीर…
आगर निवासी एक महिला को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए शासकीय माधव नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉ. सोनानिया के अनुसार महिला का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेज दिया गया है। महिला की हालत नाजुक है। आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
यह कहना है जिम्मेदारों का
सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने कहा कि मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। डॉ. निगम उपचार कर रहे थे उनसे पूछ लो। डॉ. अजय निगम ने चर्चा करने पर कहा कि इलाज में ही कर रहा था। लेकिन मुझे नहीं पता वह पॉजिटिव थी या नहीं।
डॉ. एचपी सोनानिया से पूछ लो। डॉ. एचपी सोनानिया से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि महिला में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे इसलिए सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए अभी मृतक कोरेाना संदिग्ध मानी गई है। सूत्रों का दावा है कि उक्त रिपोर्ट निगेटिव आएगी।