- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
उज्जैन में खनिज चोरी केस में कांग्रेस नेता पर FIR
उज्जैन के महिदपुर रोड के कांग्रेस नेता दिनेश जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेता ने उत्खनन के लिए स्वीकृत जमीन से कई गुना अधिक जमीन पर खनन किया। इसमें 30 करोड़ 29 लाख की खनिज राजस्व चोरी की गई है। उज्जैन के सहायक खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल ने महिदपुर रोड पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। इतनी बड़ी राशि की खनिज चोरी का मामला उज्जैन समेत संभाग में पहली बार दर्ज किया गया है।
एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया, खनिज अधिकारी की ओर से बुधवार को शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद कांग्रेस नेता दिनेश जैन पर 30 करोड़ 29 लाख रुपए की खनिज चोरी केस में धारा 379 और 414 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में शीघ्र ही जैन की गिरफ्तारी की जाएगी।
महिदपुर रोड निवासी कांग्रेस नेता दिनेश जैन ‘बॉस’ पर पूर्व में खनिज अधिकारियों द्वारा जांच कर केस बनाया गया था। इसके बाद अवैध उत्खनन के लिए दिनेश जैन के खिलाफ मामला न्यायालय में पेश किया गया। जैन ने खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई और अर्थदंड को न्यायालय में चुनौती दी थी। दरअसल, 2014 में महिदपुर तहसील के ग्राम बापैया में बड़ी मात्रा में मुरम और पत्थर का अवैध उत्खनन हुआ था। शिकायत के बाद खनिज विभाग द्वारा जांच की गई थी। जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई थी, जिसमें रॉयल्टी व अन्य मदों में सरकार को करोड़ों की चपत लगी थी।
उज्जैन में अब तक सबसे बड़ा जुर्माना
कांग्रेस नेता दिनेश जैन ने बापैया गांव में खदान पट्टे पर ली थी। सर्वे नंबर 993/1 में 1 हेक्टेयर का पट्टा दिया गया था। स्वीकृत क्षेत्र से अधिक जगह पर अवैध रूप से पत्थर और मोरंग निकालकर रेलवे को बेची थी। यह बात भी कोर्ट में साबित हुई है। मामले में उज्जैन एसडीएम ने 19 फरवरी 2016 को खदान मालिक जैन पर 30 करोड़ 29 लाख 25 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया था। आदेश के खिलाफ जैन ने न्यायालय अपर आयुक्त उज्जैन संभाग में अपील दायर की थी।
जांच में पाया, जिस जगह पट्टा स्वीकृत किया था, वहां से ज्यादा जमीन पर उत्खनन करके पत्थर और मोरंग निकाली। जांच रिपोर्ट के मुताबिक 57812 घनमीटर मोरंग का अवैध खनन किया गया। इसके बाजार मूल्य 1 करोड़ 15 लाख 62 हजार 400 का चार गुना 4 करोड़ 62 लाख 49 हजार 600 हुआ। 2 लाख 56 हजार 676 घनमीटर क्षेत्र पर पत्थर गिट्टी अवैध उत्खनन किया गया। इसके बाजार मूल्य 6 करोड़ 41 लाख 69 हजार रुपए का चार गुना 25,66,76000 रुपए हुआ। इस तरह कुल 30 करोड़ 29 लाख 25 हजार 600 रुपए का जुर्माना किया गया। यह उज्जैन का अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।
BJP विधायक की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई
महिदपुर के विधायक बहादुरसिंह चौहान ने अवैध उत्खनन की शिकायत की थी। अपर आयुक्त न्यायालय में सुनवाई के दौरान जैन की ओर से यह आरोप भी लगाया गया था कि विधायक ने राजनीतिक द्वेषता से यह शिकायत की। कोर्ट ने इस आरोप को भी खारिज कर दिया था।