- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन में खिलाड़ियों के लिए शुरू हुआ स्विमिंग पूल:उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री और विधायक पानी देख खुद को रोक नहीं पाए और कूद पड़े
आगर रोड स्थित नगर निगम परिसर में तैयार स्विमिंग पूल को खोल दिया गया। यहां फिलहाल वैक्सीनेटेड खिलाड़ी ही प्रैक्टिस कर सकेंगे। आम नागरिकों के लिए इसे अभी नहीं खोला गया है। नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल का आज बुधवार 1 सितंबर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने शुभारंभ किया। उनके साथ विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी मौजूद थे।
दोनों ने जैसे ही स्विमिंग पूल देखा, वे खुद को रोक नहीं पाए और खिलाड़ियों के साथ पूल में कूद गए। मंत्री यादव ने अपनी तैराक कला का भी प्रदर्शन किया। फिर विधायक पारस जैन के साथ काफी देर तक पूल में ही रहे। इससे पहले भी मंत्री यादव अपने योग की कला से लोगों को हैरान कर चुके हैं।
उज्जैन के आगर रोड स्थित नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी द्वारा 10 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग तैयार किया गया है। इसे बुधवार से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए खोल दिया गया है। मंत्री यादव ने कहा हमारे पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल होने के बाद भी छात्र प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। अब कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। इसलिए इसे केवल छात्रों के लिए खोला गया है। तैराकी संघ भी इसे शुरू करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा था।
वहीं विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन ने कहा कि उज्जैन में अब सभी खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है। यह स्विमिंग पुल हमारे खिलाड़ियों को नए अवसर देगा। शुभारंभ अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।