- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन में ट्रैफिक पर नया प्रयोग:नियम तोड़ने से पहले सोच लें
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को उज्जैन पुलिस नए ढंग से सबक सिखाएगी। ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए यदि किसी चौराहे पर सीसीटीवी में कैद हुए, तो गाड़ी के नंबर के साथ नाम भी एलईडी पर डिस्प्ले किया जाएगा। ये एलईडी शहर के 20 से ज्यादा चौराहों पर लगी है। अभी रोजाना 800 से अधिक लोग शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
शहर में अस्त-व्यस्त ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और सुरक्षा के लिहाज से करीब 20 से अधिक चौराहों पर स्मार्ट सिटी के माध्यम से इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम लगाए गए हैं। इसके द्वारा शहर के ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है।
लगातार समझाइश देने के बाद भी रोजाना कई ड्राइवर स्टॉप लाइन को क्रास कर गाड़ी को रेड लाइट पर खड़ा कर रहे हैं। साथ ही, कई लोग रेड लाइन जंप कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों के नंबर चौराहे पर लगे कैमरे की मदद से ट्रैस कर सभी नियम तोड़ने वालों के घर पर 500 रुपए के चालान भेजे गए, लेकिन कई लोगों ने तय सीमा निकल जाने के बाद भी चालान की राशि जमा नहीं की है।
ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने शहर भर में लगी एलईडी स्क्रीन पर नाम सार्वजानिक करना शुरू कर दिया है। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी जिन लोगों ने चालानी राशि जमा नहीं की है, उन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं। इसके बाद अब सभी के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इन चौराहों पर सार्वजनिक होंगे नाम
भरतपुरी, दशहरा मैदान, तीन बत्ती, टॉवर, चामुंडा, इंदौर गेट, नाना खेड़ा, महामृत्युंज द्वार, शांति पैलेस, त्रिवेणी संग्रहालय, हरसिद्धि चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिवेणी चौराहा, मकोड़िया आम चौराहा, इंदिरा नगर।