- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
- अक्षय तृतीया पर ‘राम’ नाम के बेलपत्र से सजे महाकाल: तड़के पट खुलते ही गूंज उठा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन!
- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
उज्जैन में दंपती ने किया सुसाइड:8 बाय 8 के कमरे में पंखे पर लटके मिले पति-पत्नी
उज्जैन में ईदगाह के सामने पति-पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस और पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी बीमार रहा करती थी। इसी बात को लेकर दोनों टेंशन में रहते थे।
विनोद सोलंकी अपनी पत्नी शिवानी के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में 8 बाय 8 के कमरे में रहता था। सुबह जब काफी देर तक दाेनों ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता ने काफी दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र पुलिस को बुलाया गया। पुलिस प्रारंभिक तौर पर परिवारिक कारणों से यह कदम उठाना मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दो साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी अनुसार जानकारी अनुसार जिस घर पर विनोद ने अपनी पत्नी के साथ सुसाइड किया। उसी मकान में उनके पिता मोहन सिंह, मां और भाई-भाभी भी रहते हैं। विनोद और शिवानी दो साल पहले ही विवाह बंधन में बंधे थे। श्यामगढ़ की रहने वाली शिवानी का पूरा परिवार वर्तमान में आगर में रहता है। पड़ोसियों की माने तो उसे यहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। वह बीमारी के कारण मानसिक तनाव में रहा करती थी।