- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन में दो नर्स और एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 12 नये पॉजिटिव मिले
स्वास्थ्य विभाग को कुल 59 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली
उज्जैन। पिछले चार दिनों से शहर में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के साथ ही गुरूवार तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा शतक पार कर चुका था और आज सुबह स्वास्थ्य विभाग को 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई .जिसमें जिला चिकित्सालय की दो नर्सों के साथ एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं।
डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुल 59 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से 12 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें जिला चिकित्सालय की दो नर्सों के साथ निकास चौराहे पर रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा 6 लोग पूर्व से ही क्वारेंटाइन क्षेत्रों में रहते हैं और उनकी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट मिली है।
गुरूवार को जहां एक ही दिन में 4 बार कोरोना जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त होने के बाद जिले में 43 नये कोरोना पाजिटिव मरीज निकले थे और कुल आंकड़ा बढ़कर 102 तक पहुंच चुका ।