- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन में पति पत्नी और वो का ड्रामा, देखें VIDEO:ड्यूटी का बहाना कर घर से निकले पति को पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा
मध्यप्रदेश के उज्जैन में पति, पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा सड़क पर चला। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को एक घर से रंगेहाथ पकड़ लिया। उसने परिजनों के साथ मिलकर दोनों से मारपीट की। पति ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से गया था। पूरे मामले का लोगों ने VIDEO बना लिया।
घटना उज्जैन से करीब 50 किमी दूर नागदा के बिरला ग्राम की है। आनंद जोशी की पत्नी किरण जोशी एक मकान के बाहर पहुंची और हंगामा करने लगी। बाहर से ताला लगा हुआ था। किरण ने बिरला ग्राम पुलिस को सूचना दी। वहां से थाना प्रभारी ने एसआई योगिता उपाध्याय को मौके पर भेजा। प्रधान आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक जितेंद्र सेंगर, प्रकाश यादव, दीपक पाल द्वारा मकान का ताला तुड़वाया।
अंदर किरण का पति आनंद और उसकी प्रेमिका मुमताज मिले। इस बीच आनंद जोशी की पत्नी किरण ने अपने पति पर लकड़ी से वार कर दिया। इसके बाद पति पत्नी दोनों में मारपीट हो गई। आनंद को ले जाने के बाद प्रेमिका मुमताज को भी पुलिस बाहर लाई। किरण जोशी और उसकी बहन के साथ एक अन्य परिजन तीनों ने मुमताज की जमकर पिटाई कर दी।
प्रेमिका के कारण पति करता है मारपीट
किरण ने बताया कि बिरला ग्राम G ब्लॉक में वह पति आनंद जोशी के साथ रहती है। मेरे पति ग्रेसिम डिपार्टमेंट में कार्य करता है। अपनी ड्यूटी का बहाना कर घर से 2 बजे निकले थे। लेकिन फैक्ट्री पहुंचने से पहले अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए वह अपने दोस्त के घर ले गया। जहां पर दोनों को कमरे में छोड़ बाहर से ताला लगा कर दोस्त चला गया। किरण जोशी ने आरोप लगाया कि महिला के कारण पति कई बार घर में मारपीट करता है।
केस दर्ज नहीं हुआ
बिरला ग्राम थाना प्रभारी हेमंत जादौन ने बताया कि फिलहाल किसी पर भी केस दर्ज नहीं किया गया है। मामला जांच में लिया है।