- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन में बना 1111 औषधीय पौधे रोपने का रिकॉर्ड
उज्जैन। श्रावण के 27वें दिन उज्जैन में मंत्रोच्चार के साथ एक वक्त पर 1111 औषधीय पौधे रोपने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने इसका प्रमाण पत्र महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेशचंद्र पंडा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को प्रदान किया। राज्यपाल ने मंच से देश में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया।
देवास रोड स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय कैम्पस में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर रहने और पौधा रोपण का संदेश तो हमारे ऋषि मुनियों ने भी दिया। ऋग्वेद में स्पष्ट लिखा है कि वनस्पति रोपे। यजुर्वेद में जल को प्रदूषित नहीं करने, पेड़ों को नहीं काटने, प्राकृतिक पदार्थों का अंधाधुंध दोहन नहीं करने को कहा गया है।