- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ने कहा- तालिबानी समर्थक इसे सियासी रंग दे रहे
अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में काबिज होने के बाद शायर मुनव्वर राणा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बयानों पर बवाल मचा हुआ है। आह्वान अखाड़े के संत अतुलेशानंद सरस्वती ने उज्जैन में इन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो भारत में रहकर तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें वहीं चले जाना चाहिए।
उन्होंने कहा- ये लोग भारत में सियासी रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले अतुलेशानंद ने कहा- तालिबान का समर्थन करने वाले ऐसे सभी लोगों को अफगानिस्तान और पाकिस्तान भेज देना चाहिए। भारत में बैठे तालिबानी इसे जिहाद और जायज बता रहे हैं। भारत के अंदर बैठे तालिबानी मुनव्वर राणा, स्वरा भास्कर, हामिद अंसारी जैसे लोगों को भारत में डर लगता है, तो भारतीयों को अफगानिस्तान से लेने जा रही खाली फ्लाइट से अफगानिस्तान चले जाना चाहिए। तालिबानी वहां सेवा में लगे हैं। 72 हूर के पास भेज रहे हैं। भारत में तालिबान का समर्थन करने वालों को कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए।
ये कहा था- मुनव्वर राणा व स्वरा भास्कर ने
शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था, तालिबान के बारे में राय बनाने में जल्दबाजी की जा रही है। 20 साल में कई देशों की फौजों ने तालिबानियों पर बम बरसाए हैं। आज जो हो रहा है, वह बदले की कार्रवाई है। अफगानिस्तान में वही लोग भाग रहे हैं, जो अफगान हुकूमत के करीबी हैं, जबकि स्वरा भास्कर ने ट्वीट में लिखा कि ऐसा नहीं हो सकता कि हिंदुत्व आतंक से हमें फर्क नहीं पड़ रहा। तालिबान टेरर से चौंक जाएं। हम तालिबान टेरर से बेफिक्र होकर हिंदुत्व आतंक से भी क्रोधित नहीं हो सकते हैं। दोनों के बयानों का पूरे देश में विरोध हो रहा है।