- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव
उज्जैन। उज्जैन में रहने वाले युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । युवक शहर के जान्सापुरा इलाके का रहने वाला है।कोरोना महामारी का मामला सामने आने के बाद उज्जैन का जान्सा पूरा इलाका सुर्खियों में है ।
जान्सापुरा में रहने वाली राबिया बी नामक महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में जांच की जा रही है। राबिया बी के 42 वर्षीय रिश्तेदार को पहले ही कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया गया है ।
इंदौर के महात्मा गांधी चिकित्सा मेडिकल कॉलेज के रिपोर्ट में जांसापुरा का 23 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। इस रिपोर्ट आने के बाद उज्जैन का जांसापुरा कोरोना महामारी को लेकर अति संवेदनशील इलाका माना जा रहा है। अभी तक उज्जैन के दो पोजीटीव आ चुके है।
