- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
उज्जैन में हादसा:गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही चालक की मौत
उज्जैन थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र के एमआर 5 रोड पर गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बेकाबू हो गया। चौराहे पर खड़े दो पहिया वाहन चालक को अपनी चपेट में लेते हुए झुग्गी बस्ती में घुसते हुए बाल बाल बचा। दो पहिया वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह गनीमत रही कि बेकाबू ट्रक झुग्गी बस्ती में नहीं घुसा वरना कई लोगो की जान खतरे में पड़ जाती।
एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया की घट्टिया निवासी 35 वर्षीय जयराम पंवार अपने कटलरी के काम के लिए अपनी बाइक क्रमांक MP 13 MJ 9023 से उज्जैन पहुंचा था। वह सेंटपाल स्कूल के सामने पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक MP 13 GA 6493 ने जयराम को टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस बीच बेकाबू ट्रक सामने बनी झुग्गियों की तरफ तेज गति से घुस गया लेकिन गनीमत रही कि झोपड़ियों से टकराने से पहले ट्रक को चालक ने रोक लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।