- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में गुरुवार को गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत की शुरुआत पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हुई। सुबह होते ही श्रद्धालु शिप्रा नदी के रामघाट पर जुटने लगे, जहां पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। महिलाओं ने शंखनाद कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नववर्ष का शुभारंभ किया।
रामघाट पर जुटे संत-विद्वान और श्रद्धालु
सुबह के समय रामघाट पर पंडे-पुरोहितों के साथ शहर के कई विद्वान और श्रद्धालु एकत्रित हुए। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी शिप्रा तट पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे पूरा घाट क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सृष्टि की रचना का संबंध इसी काल से जोड़ा जाता है। इसी वजह से गुड़ी पड़वा पर ब्रह्मध्वज स्थापना का विशेष महत्व होता है। महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण की परंपरा निभाई जाएगी, जो इस पर्व का प्रमुख धार्मिक आयोजन है।
दोपहर में विकास कार्यों का लोकार्पण
पर्व के अवसर पर विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचकर नानाखेड़ा क्षेत्र में विकसित नए कॉम्प्लेक्स और तरणताल का लोकार्पण करेंगे।
करीब 8.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस आधुनिक तरणताल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्विमिंग पूल बनाया गया है। बच्चों के लिए अलग पूल की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा यहां दर्शकों के लिए गैलरी, पार्किंग, फूड कोर्ट और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं।
शाम को सांस्कृतिक रंग
शाम होते-होते शहर का माहौल और भी रंगीन हो जाएगा। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें ड्रोन शो और लेजर शो खास आकर्षण रहेंगे। प्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति भी शिप्रा तट पर आयोजित की जाएगी, जिससे उत्सव का माहौल और खास बन जाएगा।