- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन में 10 मई सुबह की 6 बजे तक लॉकडाउन:राहत भरी खबर 5 नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे
उज्जैन में लगातर कोरोना संक्रमितों की ऑक्सीजन और अस्पताल की कमी से हो रही मौतों की खबर के बीच राहत भरी खबर आई है। बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग खत्म होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिले में 5 नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। उद्योगपति, जय गुरु देव संस्था सहित दो प्लांट विधायक निधि से और नागदा में एक सांसद निधि से थावर चंद गेहलोत लगवाएंगे। कुछ अस्पतालों में बेड भी बढ़ाए जाएंगे।
उज्जैन में एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर 7 मई तक कर दिया गया है। शनिवार-रविवार पहले से ही घोषित लॉकडाउन है। ऐसे में 10 मई की सुबह 6 बजे तक ही लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले कर्फ्यू 30 अप्रैल तक किया गया था, लेकिन जिस तरह से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उसे लेकर क्राइसिस मैनजेमेंट की मीटिंग में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस बीच शहर को राहत देने वाली खबर भी मिली। उद्योगपति आनंद बांगड़ माधव नगर अस्पताल में ऑक्सीजन का प्लांट लगाने की सहमति दे चुके है। चरक अस्पताल में बाबा जय गुरुदेव संस्था और नागदा के सरकारी अस्पताल में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत अपनी निधि से ऑक्सीजन का प्लांट लगवाएंगे।
इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और विधायक पारस जैन द्वारा विधायक निधि से दिए गए 50-50 लाख रुपए की राशि से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और आयुवैर्दिक कालेज में नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे ना सिर्फ शहर को बल्कि आने वाले समय में पूरे जिले और आसपास के अन्य शहरों को भी इससे लाभ मिलेगा। मीटिंग में एक और निर्णय लिया गया कि एक मई से किराना दुकानें सुबह 8 से 12 के बीच खोली जा सकेगी। इससे पहले घर पहुंच की सुविधा दी गई थी।
अस्पताल के बेड भी बढ़ेंगे, 75 पंचायत में एक भी संक्रमित नहीं
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन को मिल रही नई सौगात के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि जल्द ही आरडी गार्डी अस्पताल को 100 की जगह 250 बेड और बिड़ला अस्पताल में भी बेड बढ़ाए जाएंगे। बिड़ला अस्पताल के नए बेड की शुरुआत तो कल से ही हो जाएंगी। इसके अलावा एक सुखद खबर ये भी की उज्जैन जिले की 75 पंचायत में एक भी मरीज संक्रमित नहीं है।