- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
उज्जैन में 15 नवंबर से गधों का मेला:5 दिन पहले ही आ गए गधे, दूर-दराज से आएंगे खरीदने-बेचने वाले
उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पर हर साल लगने वाला गधों का मेला इस बार भी लगेगा। मेला 15 नवंबर से शुरू होगा, लेकिन गधे और उनके सौदागरों ने चार दिन पहले ही उज्जैन में डेरा जमा लिया है। मेले में जीरापुर, शाजापुर, मक्सी, सुसनेर, सारंगपुर, भोपाल, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से व्यापारी मेले में पहुंचेंगे।
उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बड़नगर रोड पर कार्तिक मेला ग्राउंड में लगने वाले यह मेला हर साल देवउठनी ग्यारस से कार्तिक पूर्णिमा तक लगता है, लेकिन यह मेला पिछले साल नहीं लगा था। इस वजह से इस बार गधों का सौदा करने वाले यहां 4 दिन पहले ही पहुंच गए। पहले दिन 70 गधे बिकने के लिए आए।
उज्जैन में इस बार गधों का मेला 15 से 20 नवंबर तक लगेगा। लेकिन इससे पहले ही कई व्यापारी अपने-अपने गधे बेचने के लिए शहर में आ चुके हैं। अब इनके खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। हर साल प्रदेश भर के व्यापारी उज्जैन के मेले में गधों की बिक्री खरीदी करने के लिए आते हैं। व्यापारी कमल प्रजापत ने बताया कि ग्यारस से मेले की शुरुआत होगी। अभी 70 से अधिक गधे, शाजापुर, सुसनेर, राजस्थान, महाराष्ट्र, जीरापुर से बिकने के लिए आ चुके हैं। हालांकि दो वर्षों से मेले में रौनक नहीं है।
5 से 30 हजार रुपए में बिकते हैं गधे
मेले में गधों की कीमत यहां 5 हजार से 30 हजार रुपये के बीच तय होती है। गधों के इस मेले में कई बड़े और छोटे खरीदार आते हैं। उज्जैन के पास साहेब खेड़ी से आए किसान सोमेश्वर ने कहा कि कोरोना के कारण बीते दो वर्षों से जानवरों की संख्या में कमी आई है।