- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
उज्जैन में 19 नये कोरोना पॉजिटिव मिले
उज्जैन। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली सेम्पलों की जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 19 नये कोरोना मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है और आज कोरोना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 220 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के कोरोना संदिग्धों के अब तक चार हजार से अधिक सेम्पलों की जांच कराई जा चुकी है।
सीएमएचओ डॉ. अनुसूइया गवली ने बताया कि 8 मई सुबह 10 बजे तक जिले में 19 नये कोरोना पाजिटिव मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार आज दिनांक तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 220 तक पहुंच गई है।
नये कोरोना मरीज शहर के जीवाजीगंज, महाकाल और खाराकुआं क्षेत्र के रहने वाले हैं इसके अलावा बडऩगर के भी संदिग्धों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। डॉ. गवली के अनुसार अब तक कुल 4087 कोरोना संदिग्धों के सेम्पल जांच हेतु भेजे जा चुके हैं. जिनमें से 3910 मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। नेगेटिव सेम्पलों की संख्या 3196 है जबकि रिजेक्ट सेम्पलों की संख्या 412 है। होम क्वारेंटाइन किये गये व्यक्तियों की संख्या 648 और उपचार के बाद डिस्चार्ज किये गये लोगों की संख्या 55 है। अब तक कोरोना संक्रमण से 43 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
