- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
उज्जैन में 36 मिनट दिखाई देगा आंशिक चंद्रग्रहण:उज्जैन में चंद्रोदय शाम 5:43 बजे होगा, कोरी आंखों से चंद्रमा को निहार सकते हैं
मंगलवार को खगोलीय घटनाक्रम के चलते पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। हालांकि उज्जैन में यह आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही दिखाई देगा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया 8 नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 2:38:05 बजे, मध्य की स्थिति 4:29:10 बजे और मोक्ष शाम 6:19:02 बजे होगा।
मध्य की स्थिति में चंद्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इम्फाल में चंद्रोदय पूर्णता समय शाम 5:12 बजे से पूर्व होने के कारण यहां पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेंगे। उज्जैन में चंद्रोदय शाम 5:43 बजे होने के कारण शाम 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण को हम कोरी आंखों या टेलीस्कोप/बाइनोक्युलर से देख सकते हैं। डॉ. गुप्त ने बताया वेधशाला में चंद्रग्रहण को दिखाने की व्यवस्था रहेगी लेकिन ग्रहण काल 36 मिनट का होने और चंद्रमा को दृश्य स्थिति में पहुंचने में ग्रहण समाप्ति की स्थिति में होगा। इसलिए लोग घर पर ही कोरी आंखों से ग्रहण का अवलोकन करें।