- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
उज्जैन-रविवार अनलॉक: मुख्य बाजार बंद रहे होटलें और कालोनियों की दुकानें खुलीं
उज्जैन।शासन द्वारा कोरोना संक्रमण की वजह से लागू किये गये शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक कोरोना कफ्र्यू में छूट दे दी है। अब रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह लोग अपनी दुकानें खोलकर व्यवसाय कर सकते हैं, लेकिन रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों में अवकाश रहता है इस कारण होटलें व कॉलोनियों की दुकानें ही खुली। पिछले तीन माह से कोरोना संक्रमण की वजह से शनिवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया जा रहा था। अब जबकि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है और शहर में पिछले तीन दिनों से एक भी नया कोरोना मरीज नहीं मिला है।
लगातार घटते कोरोना ग्राफ के मद्देनजर शासन द्वारा रविवार को लगने वाले कोरोना कफ्र्यू को खत्म कर दिया है। लेकिन रविवार अनलॉक होने के बावजूद शहर के पटनी बाजार, बर्तन बाजार, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग, फ्रीगंज के मुख्य बाजार, दौलतगंज आदि क्षेत्रों के प्रमुख बाजार रविवार को अवकाश होने के कारण बंद रहे। शहर में चाय नाश्ते की होटलें सामान्य दिनों की तरह खुलीं जबकि कॉलोनियों में स्थित किराना आदि दुकानें भी खुलीं नजर आईं। यातायात भी कोरोना कफ्र्यू के दिनों की तरह ही नजर आया।