- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा, इंटरव्यू के बाद दस हजार रुपये ठगे
उज्जैन। सेठी नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर अज्ञात बदमाश ने ऑनलाइन 10 हजार रुपयों की ठगी की जिसकी शिकायत माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई। अंशुल व्यास पिता दिनेश व्यास निवासी रघुकुल अपार्टमेंट सेठी नगर ने एचडीएफसी बैंक में नौकरी के लिये ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वयं को बैंक का अफसर बताया और ऑनलाइन ही अंशुल का इंटरव्यू लिया जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने 10 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवाये। अंशुल की बहन वर्षा व्यास ने बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा फोन पर इंटरव्यू लिया गया उस नंबर पर फोन लगा रहे हैं लेकिन दो दिनों से फोन नहीं लग रहा। संभवत: किसी बदमाश ने नौकरी के नाम पर 10 हजार रुपये ठग लिये हैं इसी कारण थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।