- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया:ग्वालियर से वर्चुवल जुड़े थे पीएम, लगभग 4200 करोड़ का निवेश होगा
उज्जैन डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर से विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र का वर्चुअल लोकार्पण किया। सोमवार को ग्वालियर में 19 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास में शामिल विक्रम उद्योगपुरी 1100 एकड़ में विकसित की गई है, जिसमें औद्योगिक प्रयोजन की 417.38 एकड़ में से 364 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। उद्योगपुरी में 4216 करोड़ का प्रस्तावित निवेश आना है। वर्तमान में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है।
विक्रम उद्योगपुरी के लोकार्पण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया विधायक पारस जैन उपस्थित रहे, मंत्री मोहन यादव ने कहा कि पहले चीन और अमेरिका से कच्चे माल के लिये हम निर्भर थे, लेकिन आज हम भारत में ही कच्चे माल का उत्पादन कर रहे हैं। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क से लेकर टेक्सटाईल इण्डस्ट्री, लिनेन इण्डस्ट्री आई है। उन्होंने कहा कि वे खुद व्यक्तिगत रूप से उद्योगपतियों के सम्पर्क में हैं, जो उज्जैन में उद्योग लगाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बिड़ला इण्डस्ट्री ने उज्जैन में पांच हजार करोड़ की इण्डस्ट्री लगाने का वचन दिया है।
कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी राजेश राठौर ने विक्रम उद्योगपुरी के नए लग रहे उद्योगों की जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र में भारत सरकार की रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और औषध विभाग के सहयोग से मेडिकल डिवाइस पार्क भी विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में कुल 39 इकाईयों की 363.87 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु आवंटित की जा चुकी है, जिसमें लगभग 4200 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। यहां पर प्रमुख रूप से पेप्सिको इंडिया, अमूल, आशीर्वाद पाईप्स, सिंबायोटिक लाईफ, कर्नाटक एंटीबायोटिक, यशोदा लिनेन एवं श्रीनिवास फार्मा प्रमुख हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।