- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
उज्जैन-शाजापुर के मलखंभ खिलाड़ी इंडिया बनेगा मंच के सेमीफाइनल में
उज्जैन | छोटे पर्दे पर हर हफ्ते के शनिवार-रविवार को प्रसारित होने वाले कलर्स चैनल के रियलिटी शो इंडिया बनेगा मंच में उज्जैन और शाजापुर के 17 मलखंभ खिलाड़ी राइजिंग स्टार की तरह चमके हैं।
20 मई को पुणे के बाजीराव पेशवा के किले में खुले मंच पर हुए ऑडीशन में खिलाड़ियों के दल ने कांच की 52 बोतलों के बैस पर बैलेंस बनाकर मलखंभ का सराहनीय प्रदर्शन किया। पहले ही राउंड में जनता से 786 वोट पाकर सीधे शो के सेमीफाइनल में जगह बना ली। देशभर के लोग इन खिलाड़ियों की कला जून के पहले हफ्ते में कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले टेलीकास्ट के जरिए देखकर कायल हो जाएंगे। टीम में शामिल 4 से 22 साल के ये खिलाड़ी अगले महीने मुंबई जाएंगे। फाइनल राउंड में जगह बनाने रिंग और रस्सों पर मलखंभ का दम दिखाएंगे। फाइनल में जीतने पर इन्हें लाखों की इनाम राशि मिलेगी। पुणे में प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी बीते दो से दस सालों से मलखंभ का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
छोटे पर्दे पर दिखेंगे ये खिलाड़ी
लोकेश नायक, मुजाहिद बेग, सतीश गवली, चंद्रशेखर चौहान, सचिन गवली, कुंदन कछावा, शिवांश कौशल, राजवीरसिंह पंवार, रूपेश मालवीय, भूपेंद्र शर्मा, विशेष शर्मा, देवेंद्र पाटीदार, शरद यादव, तुषार चौहान, मयंक शर्मा, राजेंद्र प्रसाद व र|ेश मालवीय। लोकेश, सतीश, सचिन व कुंदन शाजापुर के व शेष खिलाड़ी उज्जैन के हैं।
नेशनल कोच मालवीय के अनुसार उज्जैन व शाजापुर के मलखंभ खिलाड़ियों ने 2009-10 में कलर्स चैनल पर ही प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट रियलिटी शो में मलखंभ का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरा स्थान पाया था, तब 14 खिलाड़ी मुंबई के मंच पर सितारों से चमके थे।