- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन 31 मई तक लॉक:घाटों पर पिंडदान हो सकेगा, रजिस्ट्री और चश्मे की दुकानें सीमित समय में खुलेंगी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनता कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ाया गया है। हालांकि कुछ राहत भी दी गई है। सीमित स्टाफ के साथ पंजीयन कार्यालय खोले जा सकेंगे। बाहर से आए लोग राशन कार्ड होने पर उचित मूल्य की दुकानों से राशन ले सकेंगे। ब्लैक फंगस से मरीजों को हो रही आंख की तकलीफ और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर चश्मे की दुकानें खुली रहेगी।
जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की रविवार को बृहस्पति भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले में 31 मई की सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। इसमें मेडिकल इमरजेंसी के अलावा लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी। बैठक में तय किया गया कि खाचरौद व घट्टिया में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किए जाए। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।
उज्जैन 31 मई तक लॉक; दूसरे प्रदेशों से आए लोग राशन ले सकेंगे
पात्रता पर्ची का वितरण नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम के हर जोन कार्यालय में व नगरीय निकायों में वार्ड वार पात्रता पर्ची का वितरण किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रदेशों से आए हुए लोग यदि उनके पास राशन कार्ड है तो वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत राशन की दुकान से राशन ले सकेंगे।
कौन सी दुकानें खुली रहेंगी और समय क्या रहेगा
- शहर में चश्मे-ऑप्टिकल्स की दुकानें सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी।
- उचित मूल्य की दुकानें तय समय पर खुल सकेगी।
- मेडिकल स्टोर्स व दवा बाजार तथा पैथालॉजी लैब संचालित होती रहेगी।
- दूध डेयरी सुबह 6 से 9 बजे तक व शाम को 6 से 8 बजे तक चालू रहेगी।
रजिस्ट्री कार्य होंगे
अब रजिस्ट्री कार्य हो सकेंगे। जिला पंजीयन कार्यालय में लिमिटेड स्टाफ के साथ कार्यालय खोला जा सकेगा। जहां कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए रजिस्ट्री कार्य किए जा सकेंगे।