- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
उज्जैन:21 से अधिक लोगों से लाखों ठगने वाले दो बदमाश पकड़ाये
उज्जैन।गरीब और जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाशों को चिमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किया है। उक्त बदमाशों के खिलाफ कानीपुरा मार्ग स्थित तिरूपति एवेन्यू में रहने वाले मछली व्यापारी ने चिमनगंज थाने में 420 का प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि भागीरथ बाथम निवासी तिरूपति एवेन्यू ने रोहित शर्मा व उसके साथी सचिन मित्तल निवासी ऋषि नगर के खिलाफ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। भागीरथ की बालिका भूमि का सिर चौड़ा होने पर दोस्त रोहित शर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 15 लाख रुपये उपचार के लिये दिलाने की बात कही थी।
उसी काम के बदले रोहित शर्मा ने सांसद और पुलिसकर्मी बनकर अज्ञात लोगों से फोन पर बात कराई साथ ही फाईल आदि काम के लिये समय समय पर 10-20 हजार रुपये लेता रहा। उसने करीब 5 लाख रुपये ले लिये, लेकिन राहत राशि नहीं मिली।
21 से अधिक लोगों को बनाया शिकार
पुलिस ने बताया कि रोहित शर्मा और उसके दोस्त सचिन मित्तल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई जिसमें पता चला कि उन्होंने अकेले चिमनगंज थाना क्षेत्र के डेढ़ दर्जन व शहर से बाहर के भी लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। उक्त बदमाश लोगों की जरूरतें जैसे बैंक से लोन पास कराना, शासन की योजनाओं में सहायता लेना आदि काम कराने के नाम पर रुपये ऐंठते थे।रजनों ने बताया कि प्रकाश को किस वाहन ने टक्कर मारी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। भेरूगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।