- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन कुलपति का बंगला बना सीएम हाउस
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति का सरकारी बंगला मंगलवार से सीएम हाउस में तब्दील हो गया। कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय, बंगला खाली कर कुलसचिव बंगले में शिफ्ट हो गए। कहा कि सुरक्षा इंतजाम और आवश्यकताओं को ध्यान में रख शासन ने सीएम हाउस के लिए कुलसचिव बंगले की बजाय अब कुलपति बंगले को चुना है। कुलपति का बंगला पूरी तरह सुरक्षित है। इस रोड पर बेरिकैडिंग के जरिये रास्ता चाहे तो बंद भी किया जा सकता है। वाहन पार्क करने में भी यहां कोई परेशानी नहीं है।