- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
उज्जैन महाकाल मंदिर नवनिर्माण के दौरान एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भूगर्भ से प्राप्त हुए एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निमाण शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग की योजना के अनुसार मंदिर की ऊंचाई 37 फीट रहेगी। मंदिर निर्माण में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। विभाग के अनुसार इस मंदिर को उज्जैन संभाग के पहले पुनर्निमित होने वाले मंदिर का गौरव प्राप्त होगा। पुरातत्व विभाग ने राज्य शासन व मंदिर प्रबंध समिति के सहयोग से इसके पुनर्निर्माण की योजना बनाई।
महाकाल मंदिर में नवनिर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान साल 2021 में जमीन से करीब 28 फीट नीचे एक शिव मंदिर प्राप्त हुआ था। एक हजार साल पुराने इस शिव मंदिर के आधार भाग के आसपास ही शिवलिंग, नंदी, भगवान गणेश, विष्णु तथा देवियों की मूर्तियां मिली थीं।