- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन में 25 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलित कर विश्व रिकार्ड बनेगा
गुड़ी पड़वा, 9 अप्रैल को उज्जैन में होने वाले शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के गणमान्य नागरिकों संग संकल्प लिया। वे कालिदास संस्कृत अकादमी के पंडित सूर्यनारायण व्यास सभागार में रखी परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने संत और गणमान्य नागरिकों के सुझाव सुने।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव ज्योति अर्पणम् वाे कार्यक्रम है, जिसमें दीप प्रज्ज्वलित करने को सरकार के साथ समाज खड़ा होता है। इसका आनंद ही अलग है। इस बार शिप्रा किनारे रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट पर 25 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलित कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री इस्कान मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को नमन किया।