- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
उड़ीसा से मंगाया 6000 रुपए किलो का 40 किलो चंदन, भगवान को गर्मी से बचाने के लिए रोज लेप
उज्जैन | इस्कॉन में होने वाले इस शृंगार को चंदन यात्रा कहते हैं, जो अक्षय तृतीया से शुरू होकर वैशाख कृष्ण नवमी 19 मई को समाप्त होगी। इस्कॉन पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया वैशाख मास में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। वैष्णव परंपरा में भगवान को इन दिनों ठंडक प्रदान करने के लिए चंदन लगाया जाता है। मंदिर में रोज सुबह 8.30 बजे से रात 8.10 बजे तक 12 घंटे भगवान चंदन शृंगार में दर्शन दे रहे हैं। पंडितजन भगवान की पूर्ण प्रतिमा पर मलय चंदन का लेप कर रहे हैं। 21 दिन की यात्रा के लिए 2 लाख 40 हजार रुपए का 40 किलो चंदन मंगाया है।
सुबह 8.30 बजे हो रही आरती
चंदन शृंगार व यात्रा के लिए गर्मी में भगवान की आरती का समय भी बदल दिया है। पूर्व में रोज सुबह 7.15 बजे होने वाली दर्शन आरती अभी 8.30 बजे से की जा रही है। यात्रा के दौरान यहीं क्रम चलेगा। इसके बाद पुन: पूर्व निर्धारित समय पर आरती की जाएगी।