- MP में बड़े IPS तबादले: उज्जैन जोन से हटे ADG उमेश जोगा, राकेश गुप्ता को सौंपी गई कमान
- स्वस्ति वाचन के साथ खुले सभा मंडप के रजत पट: जल-पंचामृत अभिषेक के बाद महा निर्वाणी अखाड़े ने चढ़ाई भस्म, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल के पट खुले, भस्म से हुआ दिव्य श्रृंगार: सभा मंडप में स्वस्ति वाचन के बाद घंटी बजाकर ली गई आज्ञा
- तराना में दो दिन हिंसा और तनाव के बाद हालात सामान्य: आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ में बसें-कारें जलीं, 19 गिरफ्तार; पुलिस तैनाती जारी
- 77वें गणतंत्र दिवस के लिए उज्जैन तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, कार्तिक मेला ग्राउंड में पहली बार होगा जिला स्तरीय आयोजन
कालिदास गर्ल्स कॉलेज को ए ग्रेड, 2.15 करोड़ मिलेंगे
उज्जैन | शासकीय कालिदास कन्या स्नातकोत्तर कॉलेज को नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल) ने ए ग्रेड दी है। टीम 14-15 अप्रैल को कॉलेज आई थी। माधव साइंस और जीडीसी के बाद यह शहर का तीसरा कॉलेज है जिसे नैक ने ए ग्रेड दी है।
प्राचार्य के अनुसार मंगलवार शाम इसकी घोषणा हुई। यह प्रदेश का संभवत: पहला कॉलेज है जो किराए के भवन में संचालित हो रहा है। ए ग्रेड मिलने से कॉलेज को मप्र शासन प्रोत्साहन के रूप में 15 लाख की विकास राशि और रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) से दो करोड़ की ग्रांट मिलने की राह खुल गई है। कॉलेज के 17 विभागों में 1288 छात्राएं हैं। कॉलेज 1981 में शुरू हुआ था।
अंकपात मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पीछे कॉलेज के लिए 23 हजार वर्गफीट में नया भवन बनकर तैयार है। प्राचार्य के अनुसार इसी साल दिसंबर में कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जा सकता है।
अब यह सुविधा मिलेगी
स्किल डेवलपमेंट कोर्स खोले जाएंगे।
पीजी कोर्स खोलने की भी तैयारी।
ए ग्रेड मिलने से खुली विकास की राह
*नैक की टीम ने निरीक्षण के दौरान ही कॉलेज की व्यवस्था को सराहा था। ए ग्रेड मिलने से सुविधाएं जुटाने के लिए पैसा मिल सकेगा। डॉ.हरीश व्यास, प्राचार्य, कालिदास कन्या कॉलेज
5 वजह, जिससे ए ग्रेड मिली
क्वालिफाइड फैकल्टी : छात्राओं को विभिन्न विषय पढ़ाने के लिए 24 विषय विशेषज्ञ हैं। जिनमें से 21 पीएचडी हैं।
परीक्षा परिणाम : कॉलेज का परीक्षा परिणाम लगातार पांच साल से 60 फीसदी के ऊपर रहा है।
तीनों संकाय : विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय पढ़ाने वाला संभाग का इकलौता कॉलेज है। विभिन्न विषयों के 39 कॉम्बिनेशन चल रहे हैं।
पीएचडी गाइड : कॉलेज में 10 पीएचडी गाइड हैं। वर्तमान में 41 छात्राएं विभिन्न विषयों में शोध कर रही हैं।
विस्तारित गतिविधियां : पढ़ाई के साथ एनएसएस, रेड क्रॉस, खेल जैसी विस्तारित गतिविधियां चल रही हैं।