- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उत्तरवाहिनी शिप्रा:श्रावण में बारिश भले ही कम हुई है लेकिन शिप्रा लबालब है
उत्तरवाहिनी शिप्रा नृसिंह घाट के समीप दो भागों में बंटकर फिर एक हो जाती है। बीच में टापू सा बन गया है। यह टापू की जमीन किसान की निजी है। चारों तरफ नदी और बीच में खेती होती है। कर्कराज के पास से नदी दो भागों में बंट कर रामघाट की तरफ जाकर फिर एक धारा बन जाती है। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि कभी यहां एक ही धारा थी। कटाव के कारण दो धाराएं बन गई। इस कारण यहां नदी का सौंदर्य भी बढ़ गया है।