- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उद्योगपुरी स्थित पानी की फैक्ट्री में नगर निगम का छापा
उज्जैन:नगर निगम अधिकारियों की टीम ने सुबह मक्सी रोड उद्योगपुरी की फैक्ट्री में छापा मारकर यहां से 20 हजार से अधिक पानी के पाउच बरामद किये। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक पर 10 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई करने के बाद फैक्ट्री सील कर दी।
मक्सी रोड उद्योगपुरी में सोनम इंडस्ट्री के नाम से पानी की बाटल, पाउच आदि की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में अमानक स्तर की प्रतिबंधित पोलिथीन में पानी के पाउच तैयार किये जा रहे थे।
नगर निगम अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो सुबह उपायुक्त संजेश गुप्ता, स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे, अंकित झांझोट, दरोगा लालू गोसर, मेट रहीम खान, मोतीलाल खरे की टीम फैक्ट्री पर पहुंची और यहां प्लास्टिक की थैलियों में भरे करीब 20 हजार पानी के पाउच बरामद किये। अधिकारियों ने बताया कि पानी के पाउच तैयार करने और विक्रय पर प्रतिबंध है उसके बावजूद फैक्ट्री संचालक सोमिल मित्तल द्वारा प्रतिबंधित पानी के पाउच तैयार कर विक्रय किये जा रहे थे। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ 10 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई कर फैक्ट्री को सील किया गया है।