- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उन्हेल रोड पर बरातियों से भरी बस पलटी, 15 बराती घायल
उज्जैन | बुधवार सुबह उन्हेल रोड़ पर रूईगढ़ा के समीप संतुलन बिगड़ जाने से बस पलटी खा गई जिससे उसमें बैठे दूल्हा सहित 15 बराती घायल हो गये जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
खाचरौद के समीप ग्राम घिनौदा निवासी दुर्गेश पिता रतन लाल की बारात आगर रोड़ स्थित ढांचा भवन कॉलोनी में आई हुई थी बुधवार तड़के बारात घिनौदा के लिये रवाना हुई। उन्हेल रोड़ पर रूईगढ़ा के समीप रास्ते में मोड़़ आने पर बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलटी खा गई।
जिससे उसमें बैठे 15 लोग घायल हो गये घायलों में दूल्हा दुर्गेश के अलावा दिव्या पिता दिलीप उम्र 19 वर्ष, सोनिया पिता दिलीप उम्र12 वर्ष निवासी इंदौर, हेमा पिता वासूदेव उम्र 17 वर्ष निवासी उन्हेल, मंजू पति दिलीप उम्र 28 वर्ष निवासी इंदौर, शांतिबाई पति आत्माराम उम्र 50 निवासी सिजावदा, रूकमाबाई पति नंदकिशोर निवासी मुसाखेड़ा, सीताबाई पति रामलाल निवासी खाचरौद, कोमल पति बसंती लाल निवासी उन्हेल, सपना पति संतोष निवासी उन्हेल, आत्माराम पिता अमराजी उम्र 60 निवासी सिजावदा, शुभम पिता अशोक कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी शाजापुर, जीतू पिता बालाराम उम्र 22 वर्ष निवासी तालौद ताराचंद्र पिता नंदकिशोर उम्र 23 निवासी इंदौर, दिलीप पिता भागीरथ उम्र 40 वर्ष निवासी इंदौर शामिल है।