- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
ऋषि पंचमी पर महिलाओं ने किया सप्त ऋषी पूजन
उज्जैन:आज मंगलवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने सप्त ऋषि का पूजन अर्चन किया। सुबह से ही अंकपात मार्ग और महाकाल मंदिर परिसर स्थित सप्त ऋषि मंदिरों में पूजननार्थी महिलाओं का तांता लगा हुआ है। पूजन-अर्चन का सिलसिला आज शाम तक जारी रहेगा।
ज्योतिषियों ने बताया कि रजस्वला काल (माहवारी) में अगर किसी महिला से कोई भूल हो जाती है तो इस व्रत के करने से उस भूल के पाप नष्ट हो जाते हैं इसके साथ ही आने वाले वक्त में उस महिला को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस बार इस व्रत का शुभ इस व्रत को करने के पीछे एक कथा बताई गई है।
गौरतलब है कि धार्मिक नगरी उज्जैन मंदिरों का नगर भी है तथा यहां गयाकोठा स्थित सप्त ऋषि मंदिर तो प्राचीन है ही वहीं महाकाल मंदिर में भी स्थित सप्त ऋषि मंदिर का विशेष महत्व शास्त्रों में उल्लेखित है। आज सुबह शिप्रा तट पर भी महिलाओं ने ऋषि पूजन किया।कई घरों में सुबह पाटिये पर चावल व धान से ऋषियों की प्रतिकृति बनाई तथा पूजन कर महिलाओं ने कथा सुनी। व्रतधारी महिलाओं द्वारा मोरधन का विशेष रूप से सेवन किया जाता है, इसके चलते कल से लेकर आज सुबह तक बाजारों से मोरधन, फल और अन्य फलाहारी सामग्री की खरीदी करने के लिए महिलाएं नजर आई।