- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
एक्सीडेंट का बोलकर वृद्धा को बाइक पर बैठा करले गए और कंगन लूटे
उज्जैन | पीपलीनाका वाल्मीकिधाम रिंगरोड कालोनी के समीप रहने वाली अनोखी बाई पति कैलाश सांखला से अज्ञात युवक ने सोने के कंगन लूट लिए व फरार हो गया। वृद्धा गुरुवार को नवरात्रि पूजन की सामग्री खरीदने निकली थी। इसी दौरान बाइक पर आए युवक ने कहा कि अम्माजी तुम्हारे बेटे राजू का एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी चलो। फिर वृद्धा को बाइक पर बैठाया व बोला कि आंख पर पट्टी बांध लो तुम उसे देख नहीं पाओगी। उसे भूखीमाता रोड पर ले गया व चाकू दिखा सोने के कंगन उतरवा लिए और भाग निकला। जीवाजीगंज टीआई ओपी मिश्रा ने बताया कि सोने के कंगन दस ग्राम वजनी बताए है। वारदात में परिचित ही है, पता लगा रहे है।