- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
एक अक्टूबर को वृद्धजन दिवस आयोजित होगा, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह को लेकर मेला कार्यालय में समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को प्रात: 11 बजे पर्यटन विकास निगम की उज्जयिनी होटल में 100 वर्ष पूरे करने वाले वृद्धजनों को शतायु सम्मान दिया जायेगा। इसमें उन्हें एक हजार रूपये की सम्मान निधि व शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक के वृद्धों को भी शाल-श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा।
कलेक्टर ने बताया कि वृद्धजनों के लिये 30 सितम्बर को माधव क्लब में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया जायेगा। उन्होंने एक अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शतायु वृद्धजनों को लाने-ले जाने के लिये वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।