- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
एक तरफ सड़क की रिपेयरिंग, दूसरी तरफ उड़ रही धूल
उज्जैन। लगातार बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों सहित आंतरिक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। गिट्टी चूरी सड़कों पर बिखरी पड़ी है, जिससे वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। बड़े वाहन गड्ढों से गुजरते हैं तो धूल के गुबार उड़ रहे हैं। बारिश थमने के बाद निगमकर्मियों ने रिपेयरिंग कार्य शुरू किया लेकिन गिट्टी चूरी नहीं हटाने के कारण परेशानी जस की तस बनी हुई है।
बारिश के कारण खुदी सड़कों की रिपेयरिंग 20 सितम्बर से शुरू होना थी लेकिन लगातार बारिश के चलते नगर निगम द्वारा सड़कों के गड्ढों में मुरम और पत्थर भरकर रिपेयरिंग की। परिणाम यह हुआ कि मुख्य मार्गों से बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान मुरम और पत्थर भी उखड़ गये। सड़कों पर गिट्टी के साथ पत्थर बिखरने के कारण लोगों का वाहन चलाना दूभर हो गया। दो पहिया वाहन चालक इसी गिट्टी व पत्थर से फिसलकर घायल भी हो रहे हैं।
पिछले दो दिनों से बारिश रुकने के बाद नगर निगम द्वारा सड़कों के बड़े गड्ढों में इमेल्शन डामर और चूरी मिलाकर रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है लेकिन सड़क पर बिखरे पत्थर व गिट्टी चूरी नहीं हटाने के कारण धूल उडऩे की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। ऐसे में ठण्डे डामर से रिपेयरिंग में परेशानी आ रही है। फिलहाल अमेल्शन डामर से गड्ढे भरने का प्रयास कर रहे हैं।