- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
एक दिन में 4 बाइक चोरी, गिरोह सक्रिय
उज्जैन। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 मोटर सायकलें चोरी हो गईं। मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।नीलगंगा पुलिस ने बताया कि अरुण कुमार पिता रविन्द्र नाथ दुबे निवासी सारीबारी सोड़ंग की बाइक यूपी 67 एन 8590 लोहारपट्टी नानाखेड़ा से और सीताराम पिता जीवनसिंह यादव 22 वर्ष निवासी शास्त्री नगर की बाइक एमपी 13 ईक्यू 0762 घर के बाहर से चोरी हो गई। इसी प्रकार जानी कुंवर पति कवि पंडित निवासी जामनगर महाराष्ट्र हालमुकाम रेलवे क्वाटर ताजपुर की बाइक एमपी 13 ईक्यू 0659 अज्ञात बदमाश घर के बाहर से चोरी कर ले गया।
वहीं संजय कुमार पिता हरिनारायण नागर निवासी देवासरोड़ की बाइक एमपी 39 एमएम 2134 घर के बाहर से चोरी हो गई। शहर में प्रतिदिन 4-5 बाइक चोरी की वारदातें हो रही हैं, जबकि अब तक पुलिस द्वारा एक भी वाहन चोर गिरोह को पकडऩे में सफलता हासिल नहीं की।