- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
एक पॉजिटिव मिला:तीसरी लहर का खौफ और ये दृश्य… उज्जैन में फिर पहुंचा संक्रमण, 1 पॉजिटिव
शहर और जिले में लगातार 13 दिन तक एक भी नया मरीज नहीं मिलने के बाद बुधवार को शहरी क्षेत्र में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। इससे पहले 24 जून को 9 मरीज और 23 जून को केवल एक मरीज पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद से लगातार शहर और जिले की सभी तहसीलों में जीरो मरीज आ रहे थे। अनलॉक में मार्केट खुलने के बाद लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की वजह से 13 दिन बाद फिर से संक्रमण ने दस्तक दे दी।
बुधवार को लैब से 1877 लोगों की रिपोर्ट आई है, इसमें एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19092 हो गई है। अनलॉक में दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है लोग बगैर मास्क के यहां-वहां घूम रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन की सख्ती भी कहीं पर नजर नहीं आ रही है। ठेले और गुमटी के बाहर गोले तक नहीं बने हैं। दुकानों पर केवल एक रस्सी बांधी गई है, जिसे पार करके ग्राहक काउंटर तक पहुंच जाते हैं। सब्जी मार्केट, फ्रूट मार्केट और होलसेल तथा रिटेल मार्केट में भारी भीड़ देखी जा सकती है।