- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
एक साल से बंद वाटर कूलर ठेले पर रख यूनिवर्सिटी पहुंचे विद्यार्थी
उज्जैन । विक्रम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान (एसओईटी) के विद्यार्थियों ने गुरुवार दोपहर यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने खराब वाटर कूलर को लेकर अनूठे ढंग से अपना विरोध जताया। ठेले पर खराब वाटर कूलर लेकर विद्यार्थी जुलूस के रूप में कोठी पैलेस से यूनिवर्सिटी पहुंचे। मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर खराब वाटर कूलर रखकर नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों ने अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की मांग करते हुए रघुपति राघव राजाराम…गाया। आखिरकार कुलसचिव डॉ. परीक्षित सिंह ने एक साल से खराब वाटर कूलर को बदलकर नया वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।
इंजीनियरिंग संस्थान के विद्यार्थी एवं छात्रनेता दुष्यंत मालवीय की अगुवाई में अनिकेत मिश्रा, रवि पटेल, यश वैश्नोई, रोहित कुरसेना, सहित 50 से अधिक विद्यार्थी दोपहर 1 बजे ठेले पर खराब वाटर कूलर रखकर यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने जमा हो गए। इसके पहले ठेले पर ही खराब वाटर कूलर रखकर कोठी पैलेस से यूनिवर्सिटी तक जुलूस भी निकाला। विद्यार्थियों को समझाइश देने के लिए विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. राकेश ढंड पहुंचे लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। विद्यार्थियों ने कुलपति आैर विभाग निदेशक के खिलाफ भी नारेबाजी की। लगभग 15 मिनट तक कोई अधिकारी विद्यार्थियों से मिलने नहीं पहुंचा तो विद्यार्थी मुख्य चैनल गेट के बाहर बैठकर रघुपति राघव राजाराम… गाने लगे। इसके बाद कुलसचिव डॉ. सिंह विद्यार्थियों से मिलने बाहर आए। विद्यार्थियों ने डॉ. सिंह को बताया एक साल से वाटर कूलर खराब है। 30 लीटर के इस वाटर कूलर में भी कभी छिपकली तो कभी अन्य कोई जीव मरा हुआ पड़ा रहता है। डॉ. सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल नियमानुसार नया वाटर कूलर खरीदकर लगाने के निर्देश दिए। लघु उद्योग निगम से पंजीकृत व्यापारी से वाटर कूलर की खरीदी कर एक-दो दिन में नया वाटर कूलर आैर वाटर प्यूरीफायर विभाग में लगाया जाएगा।