- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
एटीएम में रुपए डालने वाला ही ले भागा 10 लाख 41 हजार रु.
उज्जैन । एटीएम में रुपए डालने वाला कर्मचारी ही 10 लाख 41 हजार 700 रुपए लेकर भाग गया। तीन दिन तक वह काम पर नहीं लौटा तो घटना का पता चला। कंपनी अधिकारियों ने उसे फोन लगाए, लेकिन उसका नंबर बंद था। उसके घर पहुंचे तो वहां भी ताला लगा था। कंपनी अधिकारियों ने एटीएम का ऑडिट किया तो पता चला दो दिनों में उसने तीन एटीएम से यह राशि निकाली थी।
जूनी इंदौर टीआई दिलीप गंगराडे ने बताया स्नेह नगर स्थित राइटर सेफ गार्ड प्रालि के सीनियर ऑफिसर अजय राठौर की शिकायत पर पुलिस ने उनके यहां नौ माह से काम करने वाले उज्जैन के संदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजय ने बताया उनकी कंपनी का अनुबंध एफएसएस (फाइनेंशिल सॉफ्टवेयर सर्विस) कंपनी से है और इसका अनुबंध आईसीआईसीआई बैंक से है।
बैंक द्वारा इस कंपनी को एटीएम में डालने के लिए राशि दी जाती है। कंपनी वह राशि एटीएम में डालने के लिए उनकी कंपनी को देती है। कंपनी में कार्यरत लोगों द्वारा शहर के एटीएम में रुपए जमा किए जाते हैं।
24 मार्च को डालने के लिए दिए थे रुपए
अजय ने बताया 24 मार्च को संदीप को 1 करोड़ 55 लाख रुपए 21 एटीएम में जमा करने के लिए दिए थे। 27 मार्च तक वह काम पर नहीं लौटा तो उस पर संदेह हुआ। उसे संपर्क करने की कोशिश की तो नहीं हुआ। संदीप के अंडर में शहर के कई एटीएम थे, जिसमें वह रुपए डालता था। उसके नहीं आने पर दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने सभी एटीएम का ऑडिट किया तो पता चला कि संदीप ने नर्सिंग बाजार, राऊ और कोठारी मार्केट स्थित बैंक के एटीएम से 25 और 26 मार्च को यह रुपए निकाले गए।