- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
एडीजी हुए सख्त, सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज डाले तो कार्रवाई हो
उज्जैन । एडीजी वी. मधुकुमार ने शुक्रवार को आईजी कार्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। एडीजी ने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संभाग के सभी एसपी और एडिशनल एसपी मौजूद थे।
एडीजी ने विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर चली रही अफवाहों पर ध्यान देने की बात कही। एडीजी बोले सोशल मीडिया अपराध और विवादों का कारण बन रहा है। अधिकारी सोशल मीडिया पर चल रहीं बयान बाजी मैसेजेज पर विशेष नजर रखे। सूत्रों को अलर्ट कर दंे कि यदि कोई भी भड़काऊ मैसेज पोस्ट करे तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल मिले। श्रावण मास में निकलने वाली महाकाल बाबा की सवारी, शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और गौरक्षा के नाम पर होने वाले विवाद पर एडीजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीआईजी अविनाश शर्मा, एसपी एमएस वर्मा, उज्जैन, माेनिका शुक्ला शाजापुर, आरएस मीणा आगर- मालवा, अमित सिंह रतलाम, मनोज सिंह मंदसौर आदि मौजूद थे।