- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
एसपी अतुलकर से मिलने की जिद पर अड़ी लड़की 5वें दिन होशियारपुर लौटी
उज्जैन। पांच दिन पूर्व पंजाब के होशियारपुर से उज्जैन पहुंची युवती एसपी से मिलने की जिद पर अड़ी थी। पहले तो पुलिस को लगा कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिये उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया, उसके परिजनों को उज्जैन बुलाया लेकिन युवती उनके साथ जाने को तैयार नहीं। अब उसका भाई चंडीगढ़ से उज्जैन उसे लेने आया है। सेंटर कर्मियों को आशा है कि युवती अपने भाई के साथ लौट जायेगी।
पिछले दिनों पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली परमजोत सिंह 28 उज्जैन पहुंची थी और एसपी सचिन अतुलकर से मिलने की जिद कर रही थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक न देखते हुए महिला थाना पुलिस ने परमजोत को माधव नगर अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। यहां युवती से परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचित किया गया। युवती की मां व ताऊ उसे लेने उज्जैन आये लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया साथ ही सेंटर में कूलर, एलसीडी, कांच आदि तोडफ़ोड़ कर करीब 60 हजार रुपये का नुकसान भी कर दिया था।
वन स्टॉप सेंटर प्रभारी सिद्दीकी, महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा सभी काउंसलिंग के दौरान युवती को समझाकर थक गये लेकिन उसने परिजनों के साथ लौटने से इंकार कर दिया। अब युवती के भाई को सूचना देकर उज्जैन बुलाया गया है। सेंटर प्रभारी सिद्दीकी ने बताया कि युवती अपने भाई के साथ लौट जायेगी ऐसा माना जा रहा है उसे अधिक दिनों तक सेंटर पर रखना मुश्किल होता जा रहा है। युवती की मां व ताऊ भी अभी उज्जैन में ही रुके हैं और चंडीगढ़ से आ रहे भाई का इंतजार कर रहे हैं। युवती का भाई पंजाब पुलिस में टीआई के पद पर पदस्थ है।